नैमिषारण्य में मीडिया की खबर का असर, सड़कों से हटाए गए आवारा मवेशी, श्रद्धालुओं ने ली राहत की सांस

सीतापुर के नैमिषारण्य में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन। नगर पालिका टीम ने अभियान चलाकर आवारा गौवंशों को पकड़ा और गोशाला भेजा।

Aug 7, 2026 - 22:21
38 Views
नैमिषारण्य में मीडिया की खबर का असर, सड़कों से हटाए गए आवारा मवेशी, श्रद्धालुओं ने ली राहत की सांस

रिपोर्ट:- सुरेंद्र मोठी INA News, संवाददाता नैमिषारण्य

नैमिषारण्य में मीडिया की खबर का असर, सड़कों से हटाए गए आवारा मवेशी, श्रद्धालुओं ने ली राहत की सांस

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नैमिषारण्य में समाचार पत्रों और मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद स्थानीय प्रशासन पूरी तरह एक्शन में आ गया है। तीर्थ क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और मुख्य रास्तों पर काफी समय से डेरा डाले आवारा मवेशियों को हटाने के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। इससे श्रद्धालुओं और आम जनता को आवागमन में हो रही भारी दिक्कतों से बड़ी राहत मिली है।

नैमिषारण्य के मुख्य रास्तों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं के कारण हर समय हादसों की आशंका बनी रहती थी। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस जनसमस्या को जब मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से उठाया गया, तो प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया और धरातल पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद की टीम ने तीर्थ क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सड़कों पर भटक रहे आवारा मवेशियों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा। पकड़े गए पशुओं को आसपास की गोशालाओं में भिजवाया गया है, जिससे मुख्य मार्गों पर सुगम यातायात बहाल हो सका है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन का यह कदम बेहद सराहनीय है। लोगों का मानना है कि यदि सड़कों को आवारा पशुओं से मुक्त रखने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाता रहे, तो भविष्य में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर पूरी तरह रोक लग सकेगी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि तीर्थ स्थल की गरिमा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की व्यवस्था आगे भी निरंतर बनाए रखी जाए।

Also Click : Hardoi: मारपीट और तमंचे से जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow