राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कृष्ट बुनकरों को किया सम्मानित, कई व्यापारिक समझौते हुए

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कृष्ट बुनकरों को राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रदान किए और बाजार विस्तार के लिए प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

Aug 8, 2026 - 00:04
 0  4
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कृष्ट बुनकरों को किया सम्मानित, कई व्यापारिक समझौते हुए

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कृष्ट बुनकरों को किया सम्मानित, कई व्यापारिक समझौते हुए

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आयोजित संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुनकरों और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बुनकरों को सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी भेंट की। इसके साथ ही प्रदेश के हथकरघा उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देश की प्रमुख व्यावसायिक संस्थाओं के साथ समझौते पत्रों का आदान-प्रदान भी किया गया।

समारोह में उत्कृष्ट श्रेणी के उत्पादों के निर्माण के लिए बुनकरों को एक-एक लाख रुपये के पुरस्कार चेक प्रदान किए गए। साड़ी व ड्रेस मटेरियल श्रेणी में वाराणसी के जमालुद्दीन, दरी निर्माण में सीतापुर के अकील अहमद, होम फर्निशिंग में बिजनौर के कफील अहमद और पारंपरिक वस्त्र श्रेणी में वाराणसी के प्यारेलाल को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा झलकारी बाई कोरी योजना तथा मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना के तहत मऊ के सुरेंद्र कुमार, इटावा की सोनी, झांसी की मीरा बाई, मुरादाबाद के गुलाम वारिस, बरेली के मोहम्मद साजिद अंसारी और मेरठ के जय किशन राजपूत को आर्थिक सहायता के चेक सौंपे गए।

बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण और उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग निदेशालय द्वारा कई प्रमुख व्यावसायिक समूहों के साथ करार किए गए। इनमें हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल चेन्नई, दमेरा टाटा ग्रुप बैंगलोर, लॉजिस्टिक्स कंपनी डीटीडीसी, इंटरनेशनल फैशन बिजनेस एक्सचेंज काउंसिल मुंबई और कानपुर के कारोबारी प्रतीक कुमार के साथ हुए समझौते शामिल हैं। इन करारों के माध्यम से राज्य के पारंपरिक बुनकरों को आधुनिक बाजार, लॉजिस्टिक्स सहायता और बेहतर निर्यात अवसर प्राप्त होंगे।

Also Click : Hardoi: मारपीट और तमंचे से जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow