सहारनपुर में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, 6-8 मई तक विशेष लोक अदालत का आयोजन ।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार

By INA News Desk
May 5, 2026 - 22:50
82 Views
सहारनपुर में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, 6-8 मई तक विशेष लोक अदालत का आयोजन ।
सहारनपुर में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, 6-8 मई तक विशेष लोक अदालत का आयोजन ।

सहारनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में सहारनपुर सहित जनपद की सभी तहसीलों में 6, 7 और 8 मई 2026 को पैटी ऑफेन्स की विशेष लोक अदालत तथा 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार, प्रधान न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी  अम्बर रावत, बार एसोसियेशन अध्यक्ष  राहुल त्यागी एवं महासचिव  पालम राणा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। यह प्रचार वैन 5 एवं 6 मई को जिले के गांवों, तहसीलों, पंचायतों और दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर लोक अदालत के प्रति जागरूकता फैलाएगी। अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्रेय शुक्ला तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज (सीडी)  पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान में पीएलवी को भी नामित किया गया है, जो आमजन को विभिन्न कानूनों एवं लोक अदालत के लाभों की जानकारी देंगे।

जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), लघु शमनीय वाद, उत्तराधिकार, एनआई एक्ट, दीवानी मामले, विद्युत अधिनियम, ट्रैफिक ई-चालान, बैंक ऋण विवाद सहित अन्य मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में निस्तारित मामलों में अपील का प्रावधान नहीं होता और जमा कोर्ट फीस भी वापस कर दी जाती है। उन्होंने अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराकर इस आयोजन को सफल बनाएं।उल्लेखनीय है कि 14 मार्च 2026 को आयोजित लोक अदालत में कुल 4,57,310 वादों का निस्तारण हुआ था, जबकि इस बार इससे अधिक मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, कोर्ट स्टाफ एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे तथा प्रशासन का भी पूरा सहयोग प्राप्त हुआ।

Also Read- बंगाल में भगवा क्रांति- बीजेपी ने ध्वस्त किया ममता बनर्जी का 'अजेय' किला, 206 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow