Hardoi: 09 मई 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मा0 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में
हरदोई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मा0 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई रीता कौशिक की अनुमति से दिनाँक 09 मई 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत भूपेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में बैठक की गई।
अपर जिला जज द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों व विद्युत विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए गए तथा ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। उक्त बैठक में प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई स्मिता गोस्वामी, प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से रघुवीर प्रसाद मिश्र,विद्युत विभाग से विशाल शर्मा,अशोक यादव,पुनीत कुमार दुबे,आकाश वर्मा,आशीष कुमार, जेसन सेन, आशा सिंह सदस्य स्थाई लोक अदालत व विद्युत विभाग के अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?




