Hardoi News: बच्चों के कान में गई नीम की निंबोली, डॉक्टर ने ऑपरेशन कर कान से निकली, परिजनों ने कहा डॉक्टर हुए भगवान। 

पारस उम्र 07 वर्ष पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम बैठापुर को उनके माता पिता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरपालपुर पर दर्द में छटपटाते हुए...

Jun 11, 2025 - 18:35
59 Views
Hardoi News: बच्चों के कान में गई नीम की निंबोली, डॉक्टर ने ऑपरेशन कर कान से निकली, परिजनों ने कहा डॉक्टर हुए भगवान। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

हरपालपुर/हरदोई। आज दोपहर समय लगभग 2:30 बजे पारस उम्र 07 वर्ष पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम बैठापुर को उनके माता पिता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरपालपुर पर दर्द में छटपटाते हुए इमर्जेंसी में लाए। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बच्चा पारस कल दोपहर नीम के नीचे लेटा हुआ था तभी पेड़ से निंबोली गिरी जो कान में चली गई। घरवालों ने सलाई डालकर निंबोली निकालने की बहुत कोशिश करी लेकिन निंबोली नहीं निकली उल्टा और अन्दर चली गई और सलाई डालने के कारण कान में घाव हो गया जिससे बच्चे को असहनीय दर्द हो रहा था।

Also Read- Hardoi News: एसपी नीरज जादौन ने पुलिस सीधी भर्ती 2023 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए रात्रि विश्राम स्थलों का लिया जायजा

सीएचसी पर मौजूद डॉ० शरद वैश्य को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई उन्होंने तत्काल बच्चे को ऑपरेशन थियेटर में लेकर उपलब्ध सीमित संसाधनों की सहायता से निबौली को निकाल के बच्चे को दर्द से निजात दिलाया। डॉ ०शरद वैश्य इससे पहले भी अपनी पूर्व तैनाती स्थल सीएचसी संडीला पर इस तरह के कई बच्चों के कान,नाक से मोती, पेंच, चना इत्यादि निकालकर दर्द से निजात दिलवा चुके हैं। यहां तक कि कई बार तो इन्होंने बच्चों के गले में फंसे सिक्के, गुठली निकाल कर बच्चों की जान तक बचाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow