UK News: गुरु हरगोविंद सिंह जी व भक्त कबीर जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित धार्मिक समागम संपन्न। 

गुरुद्वारा नानकसर में पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित समागम में धार्मिक प्रचारकों ने किया गुणगान...

Jun 11, 2025 - 18:14
57 Views
UK News: गुरु हरगोविंद सिंह जी व भक्त कबीर जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित धार्मिक समागम संपन्न। 

रिपोर्टर:  आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर /उधमसिंह नगर: गुरुद्वारा नानकसर ठाठ गजरौला में सिखों के छवें गुरु हरगोविंद सिंह जी व महान संत कबीर जी के जन्मोत्सव को समर्पित एक दिवसीय धार्मिक समागम श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। गुरुद्वारा नानकसर ठाठ गजरौला के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुओं और संतों को याद करना इसलिए जरूरी है कि हमारी आने वाली पीढ़ी को हमारे पूर्वजों के जीवन चरित्र का ज्ञान हो सके।

समागम में क्षेत्र के प्रसिद्ध कथावाचक हरपाल सिंह खालसा,रागी भाई राजेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रचारक भाई मंजीत सिंह,कविशर भाई जोगा सिंह, कथा वाचक भाई बलविंदर सिंह आदि ने दोनों महान आत्माओं के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए आने वाली पीढ़ी से इन महान शिक्षकों की शिक्षा व उपदेश को अपने जीवन चरित्र में आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन भाई अनमोल सिंह ने किया। इस मौके पर जगजीत सिंह सतनाम सिंह अमरीक सिंह, देवेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह, कश्मीर सिंह, प्रताप सिंह आदि सहित बड़ी मात्रा में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने शिरकत की।

  • *गुरु मत शिक्षा कैंप में प्रतिभाग कर रहे हैं छह सौ बच्चे

बाजपुर।गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में स्थित बाबा कुंदन सिंह जी संगीत विद्यालय के तत्वावधान में चल रहे मासिक गुरमत शिक्षा कैंप में क्षेत्रभर के 600 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। जिन्हें गुरबाणी, कीर्तन,गुरु इतिहास सहित अपनी महान परंपराओं से अवगत कराया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow