UK News: बाजपुर में मेडिकल स्टोर्स पर प्रशासन की बड़ी छापेमारी, डीएम-एसएसपी के निर्देश पर संयुक्त टीम की कार्रवाई। 

डीएम नितिन सिंह भदौरिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणीकांत मिश्रा के  निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार के ...

Jun 11, 2025 - 18:54
64 Views
UK News: बाजपुर में मेडिकल स्टोर्स पर प्रशासन की बड़ी छापेमारी, डीएम-एसएसपी के निर्देश पर संयुक्त टीम की कार्रवाई। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: डीएम नितिन सिंह भदौरिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणीकांत मिश्रा के  निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा बाजपुर क्षेत्र के मेडिकल स्टोरो पर छापेमारी कार्यवाही की गयी।जिसमें मेडिकल स्वामियों में हड़कंप मच गया कई मेडिकल स्टोर स्वामी मेडिकल बंद करके फरार हो गए। जिसमे कृष्णा मेडिकल स्टोर व बाजपुर का प्रमुख जगदीश मेडिकल स्टोर में कई अनियमित्ता पाये जाने पर लाईसेंस निलम्बन की संस्तुति करते हुए मेडिकल स्टोर बन्द कराये गये।वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार में बताया कि संयुक्त टीम द्वारा पुलिस के साथ बाजपुर में कृष्णा मेडिकल, जगदीश मेडिकल स्टोर,जय मेडिकल स्टोर व ओम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कृष्णा मेडिक स्टोर पर फॉर्मासिस्ट नही मिला व मन प्रभावी औषधियों का बिल सत्यापन नही पाया गया। जबकि जगदीश मेडिकल स्टोर पर भी फॉर्मासिस्ट नही पाया गया व मन प्रभावी औषधियों का बिल सत्यापन नही पाया गया साथ ही भारी मात्रा में प्रतिबंधित फिजिसियन सैम्पल पाये जाने पर लाईसेंस को निलम्बित करने की संस्तुति करते हुए मेडिकल स्टोर बन्द करा दी गयी साथ ही जगदीश मेडिकल स्टोर से 03 औषधी के नमूने जॉच हेतु एकत्रित किये गये।

Also Read- UK News: गुरु हरगोविंद सिंह जी व भक्त कबीर जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित धार्मिक समागम संपन्न।

उन्होने बताया कि ओम मेडिकल स्टोर को औषधी के रख-रखाव व टीबी दवाई हेतु प्रथक पंजिका बनाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के सभी मेडिकल स्टोरों का लगातार निरीक्षण किया गया जायेगा। संयुक्त टीम में औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला,निधि शर्मा,अर्चना गहतोड़ी,पूजा जोशी, पूजा रानी शर्मा, पंकज पंत, हर्षिता व बाजपुर कोतवाली पुलिस मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow