Hardoi News: रेड क्रॉस सोसाइटी के निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में नेत्र रोगियों का हुआ परीक्षण। 

इंडियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा आहूत शंकरा आई हॉस्पिटल कानपुर के तत्वाधान में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में रोगियों का परीक्षण रेड ....

Jun 11, 2025 - 19:14
32 Views
Hardoi News: रेड क्रॉस सोसाइटी के निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में नेत्र रोगियों का हुआ परीक्षण। 

(अम्बरीष कुमार सक्सेना) 
हरदोई। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा आहूत शंकरा आई हॉस्पिटल कानपुर के तत्वाधान में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में रोगियों का परीक्षण रेड क्रॉस भवन में किया गया। पाए गए मोतियाबिंदु के रोगियों को ऑपरेशन हेतु शंकर आई हॉस्पिटल कानपुर बस द्वारा ले जाया गया।

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति डॉक्टर रमेश अग्रवाल, उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, सचिव सुनील सिंह सोमवंशी, अभिषेक गुप्ता, गोपाल द्विवेदी,बॉबी ओमर के संयुक्त प्रयासों से शंकरा आई हॉस्पिटल कानपुर की चिकित्सक टीम ने 28 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया। जिसमें 10 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंदु के ऑपरेशन हेतु उपयुक्त पाया गया।

Also Read- Hardoi News: बच्चों के कान में गई नीम की निंबोली, डॉक्टर ने ऑपरेशन कर कान से निकली, परिजनों ने कहा डॉक्टर हुए भगवान।

इन नेत्र रोगियों को बस द्वारा शंकरा आई हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर निःशुल्क ऑपरेशन, दवा और रहने, खाने की व्यवस्था की जाएगी।शंकरा आई हॉस्पिटल कानपुर से आई टीम में डॉक्टर चिवांग, डॉक्टर हिमांशु ,डॉक्टर साक्षी ,डॉक्टर संघ प्रिय ने नेत्र रोगियों का परीक्षण किया। इसमें हाई ब्लड प्रेशर और मधुमेह का भी परीक्षण किया गया।उक्त जानकारी उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार ने दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow