Lucknow News: 23 जून को नशीले पदार्थाे के खिलाफ जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता का होगा आयोजन, विजयी प्रतिभागियों को मद्यनिषेध मंत्री पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर करेंगे सम्मानित।  

प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क है, जिसमें किसी भी आयु वर्ग के छात्र/छात्राएं, पुरुष/महिला प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपना पंजीकरण....

Jun 17, 2025 - 19:36
33 Views
Lucknow News: 23 जून को नशीले पदार्थाे के खिलाफ जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता का होगा आयोजन, विजयी प्रतिभागियों को मद्यनिषेध मंत्री पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर करेंगे सम्मानित।  

Lucknow News: मद्यनिषेध विभाग द्वारा मद्यपान व अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों को चित्रित करती हुई एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन 23 जून, 2025 को कार्यालय क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी, 27, अशोक मार्ग, लखनऊ परिसर में प्रातः 10ः30 बजे से किया जा रहा है। विजयी प्रतिभागियों को आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित करेंगे। 

यह जानकारी क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी, लखनऊ क्षेत्र रमेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क है, जिसमें किसी भी आयु वर्ग के छात्र/छात्राएं, पुरुष/महिला प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपना पंजीकरण 21 जून, 2025 को सायंकाल तक करा सकतें हैं। प्रतियोगिता हेतु पोस्टर (चार्ट पेपर) प्रतियोगिता स्थल पर निःशुल्क प्रदान किये जायेगें तथा पोस्टर बनाने संबंधी आवश्यक सामग्री प्रतिभागी स्वयं लायेंगे।

Also Read- Lucknow News: वृंदावन से गोकुल तक बनेगा नेचर वॉक पाथ-वे, मथुरा विजन- 2030 के तहत होगा निर्माण।
 
उन्होंने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को ‘‘मादक पदार्थाे का दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी अन्तर्राष्ट्रीय दिवस’’ के अवसर पर 26 जून, 2025 को प्रातः 11ः00 बजे अन्तर्राष्ट्रीय बौद्व संस्थान, विपिन खंड गोमतीनगर, लखनऊ (निकट रिजर्व बैंक आफ इंडिया) के प्रेक्षागृह में पुरस्कार एवं प्रशास्ति-पत्र प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में कोई भी जानकारी कि लिए रमेश कुमार, क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी, लखनऊ क्षेत्र मो0 नं0-9453955789 व बृजमोहन, उपक्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी, लखनऊ क्षेत्र मो0 नं0-7985635716, 9305328050 तथा नीतू वर्मा मोबाईल नं0 मो0 नं0-7355381437 पर संपर्क कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow