Hardoi News: वीरांगना दिवस के अवसर पर होगी एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताः-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि बेटी-बचाओं, बेटी पढ़ाओ योजना की भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन एवं वार्षिक कार्ययोजना....

By INA News Desk
Nov 16, 2024 - 17:06
63 Views
Hardoi News: वीरांगना दिवस के अवसर पर होगी एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताः-जिलाधिकारी

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि बेटी-बचाओं, बेटी पढ़ाओ योजना की भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन एवं वार्षिक कार्ययोजना 2024-25 के अनुसार मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत जनपद की समस्त कस्तूरबा गांधी विद्यालय में प्रत्येक विद्यालय से 10 सीनियर कुल 200 बालिकाओं के मध्य वीरांगना दिवस के अवसर पर- 

Also Read- Hardoi News: शौर्य दिवस समारोह में 42 शहीद जवानों के परिवारों को किया जाएगा सम्मानित।

एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हम में है दम अन्तर्गत-दौड़ (100मी0, 200मी0, 400 मी०) लम्बीकूद, चक्का फेक, गोला फेक, रिले रेस (4×100), रस्सा कस्सी, खो-खो, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन 19 नवम्बर 2024 को प्रातः 08 बजे से राजकीय स्टेडिम, सीतापुर रोड़ हरदोई में जिला क्रीड़ा अधिकारी के माध्यम से आयोजित किया जायेगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा है कि खेल-कूद की समस्त गतिविधियां सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow