Palwal News: जिला भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मनाया
कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है। जिसमे बूथ स्तर का अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। इतना ही बूथ स्तर का अध्यक्ष देश का गृहमंत्री भी बन सकता है। देश और राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर ही भारतीय जनता ...
By INA News Palwal.
पलवल: जिला भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हवन यग का आयोजन भी किया गया। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया। पार्टी कार्यालय पर हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम द्वारा पार्टी का झंडा फहराया गया। इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला सहित पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष दिन है। क्योंकि दो लोगो से शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी आज देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है।
जिसका सबसे बड़ा कारण भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के आधार पर चलने वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है। जिसमे बूथ स्तर का अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। इतना ही बूथ स्तर का अध्यक्ष देश का गृहमंत्री भी बन सकता है। देश और राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर ही भारतीय जनता पार्टी का संग़ठन चलता है।
Also Read: Deoband News: सदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव
यह पार्टी विचारधारा और राष्ट्रवाद पर चलने वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मेहनत और समपर्ण के साथ - साथ सभी को साथ लेकर चलता है। हाल ही में पलवल जिले से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला बने है और उन्हें पूर्ण भरोसा और विश्वास है कि विपिन बैंसला पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी की रीति व नीति को भी जन - जन तक पहुँचाने का काम करेंगे। गौरव गौतम ने कहा कि आज हमें अपने ऊपर बहुत गौरव होता है। क्योंकि हमने उस युग मे जन्म लिया है।
जिस युग मे करीब साढ़े 500 साल बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बना है। गौतम ने कहा भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी, लेकिन पार्टी का इतिहास इससे कहीं पुराना है। इसकी जड़ें 1951 में बनी भारतीय जनसंघ में हैं, जिसे श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने स्थापित किया था। 1990 के दशक में अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं के नेतृत्व में पार्टी ने ताकत प्राप्त की और केंद्र में सत्ता में आई। 2014 में PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की और एक मजबूत बहुमत के साथ सरकार बनाई।
मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शुरू से नेतृत्व हीन पार्टी रही है। जिन्होंने भारत देश मे रहते हुए एक विधान व दो प्रधान रखे हुए थे। जबकि पार्टी जनता पार्टी की नीति एक विधान और एक प्रधान की शुरू से रही है। उन्होंने कहा हाल में प्रयागराज में महाकुंभ का मेला लगा। जिसमे देश और विदेशों से आए करोड़ो लोगो ने अपनी आस्था की डुबकी लगाई। आज भारत देश सुरक्षित हाथों में है। देश हित मे अनेकों फैसले देश के PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए जा रहे है। भारत देश लगातार दुनिया की सबसी बड़ी ताकत बनता जा रहा है और विदेशों तक भारत देश का डंका बच रहा है।
What's Your Reaction?











