Political News: पप्पू यादव ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- इन्होंने पूर्वांचल के लोगों को ठगने का किया काम।
बिहार (bihar) के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके बयान ऐसे होते हैं जो...

सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने एक बयान देते हुए दावा किया है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पूर्वांचल के लोगों को ठगने का काम किया है। जिसकी वजह से नैतिक रूप से आम आदमी पार्टी की हार होगी।
- आप ने लोगों को ठगने का किया काम
बिहार (bihar) के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके बयान ऐसे होते हैं जो राजनीति में हलचल मचा देते हैं। अबकी बार भी उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जिससे राजनीति में खलबली मच गई है। दरअसल दिल्ली में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं और पप्पू यादव (Pappu Yadav) केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं। पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पूर्वांचल के लोगों को ठगने का काम किया है। आज दिल्ली की जनता कांग्रेस पर भरोसा करेगी। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भ्रष्टाचार की सारी हदों को पार कर दिया है। मुझे दिल्ली की जनता पर भरोसा है वह शीला दीक्षित के द्वारा किए गए कामों को याद करेंगे और फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
Also Read- Delhi Election: दिल्ली में 70 सीटों के लिए मतदान शुरू, 699 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी कैद।
- कांग्रेस के लिए पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने किया था प्रचार
सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कांग्रेस के समर्थन में दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के लिए सभाओं को संबोधित किया था और जनता से वोट मांगे थे। उन्होंने लोगों को बताया था कि 1998 से 2013 तक कांग्रेस की सरकार रही। जहां उन्होंने हर वह काम किया जो आज की सरकार नहीं कर पा रही है। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी लोगों को धोखा देने का काम नहीं किया है जो वादे ही किए हैं उनका पूरा किया है। दिल्ली फिर से वही वक्त दोहराने वाली है फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने वाली है। 8 फरवरी को मतगरणा के दौरान कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।
#WATCH | Delhi: Pappu Yadav, independent MP from Purnea said, "Arvind Kejriwal has already accepted moral defeat...the way these people have cheated the people of Delhi and Purvanchal. Today the people of Delhi are showing faith in Congress. Delhi has become a piece of trash in… pic.twitter.com/wOipcne9Ii — ANI (@ANI) February 4, 2025
What's Your Reaction?






