आसपा, सपा और भीम आर्मी छोड़ बसपा में शामिल हुए लोग।
Deoband News: आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी और सपा के दर्जनों लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी का पटका पहना कर और माल्यार्पण कर...
देवबंद/तल्हेड़ी बुजुर्ग। तल्हेड़ी में रविवार को आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी और सपा के दर्जनों लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी का पटका पहना कर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सरफराज राईन ने कहा कि सत्ता से दूर होने के कारण सबसे ज्यादा दलित, मुस्लिम और पिछड़ों को शोषण का शिकार बनाया जा रहा है। पूर्व एमएलसी डॉ. मेघराज जरावरे ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
मिशन-2027 की कामयाबी के लिए मिलकर काम करना होगा। बहन जी को मुख्यमंत्री बनाना हमारा कर्तव्य है। इस दौरान आकाश प्रधान, छोटा रावण उर्फ जस्सी, सचिन, अंकित कुमार, अखलाख प्रधान सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह व संचालन सुशील जायसवाल और धर्मेंद्र कुमार ने संयुक्त रुप से किया। इसमें जिला उपाध्यक्ष जीशान, जिला प्रभारी सुनिस प्रधान, केआर बाटला, अजब सिंह सैनी, ऋषिपाल, सुभाष चंद्र, नजम कुरैशी, आशीष चौधरी आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











