Hardoi News: सड़क सुरक्षा यातायात रैली में लोगों को किया जागरूक, यातायात नियमों के बारे में दी जानकारी। 

पुलिस- स्कूली बच्चों ने सड़क सुरक्षा से सम्बंधित स्लोगन लिखकर निकाली रैली, यातायात नियमों के बारे में दी जानकारी....

Apr 26, 2025 - 12:00
61 Views
Hardoi News: सड़क सुरक्षा यातायात रैली में लोगों को किया जागरूक, यातायात नियमों के बारे में दी जानकारी। 

Hardoi News: कस्बा पिहानी के  सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों ने एक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली जिसमें पुलिस ने भी भाग लिया। यह रैली सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित की गई थी। बच्चों ने सड़क सुरक्षा के स्लोगन लिखी तख्तियां और बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले लोगों को रोककर उन्हें हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था।बच्चों ने सड़क सुरक्षा के स्लोगन लिखी तख्तियां पकड़ी और बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले लोगों को रोककर उन्हें हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस ने इस रैली में बच्चों का समर्थन किया और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया।रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को प्रोत्साहित किया गया, जैसे कि हेलमेट पहनना, नशे में गाड़ी न चलाना और तेज गति से गाड़ी न चलाना। इस संबंध में कोतवाल विद्यासागर पाल ने संबोधित करते हुए बताया कि बच्चों की सुरक्षा न सिर्फ घर के अंदर, बल्कि घर के बाहर भी सुनिश्चित करनी जरूरी होती है। यहां घर के बाहर की सुरक्षा से हमारा तात्पर्य बच्चों की आत्मरक्षा से है, जिसमें सड़क सुरक्षा के नियम भी शामिल हैं।

Also Read-Hardoi News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने लगाई फांसी, हुई मौत।

इसके साथ साथ बच्चों को महत्वपूर्ण रोड सेफ्टी रूल्स के बारे में भी बताया, जिसमें ड्राइविंग के समय ब्रेक और हॉर्न सही से कार्य कर रहे हैं या नहीं इसका ध्यान रखना। पीछे से आ रहे वाहनों को जाने का रास्ता देंने समेत साइकिल से चलने पर उसकी गति का ध्यान रखने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर यातायात प्रभारी हरीनाथ यादव, उप निरीक्षक दीक्षा यादव, राजेंद्र यादव, जगतपाल ,आनंद शुक्ला आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow