Hardoi: भारत के बाहर के जन्मे व्यक्ति भी भौतिक रूप में भर सकेगें फॉर्म 6 या फॉर्म 6A - उप जिला निर्वाचन अधिकारी

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० के निर्देशानुसार जिसके द्वारा भारतीय नागरिक

Jan 31, 2026 - 19:00
26 Views
Hardoi: भारत के बाहर के जन्मे व्यक्ति भी भौतिक रूप में भर सकेगें फॉर्म 6 या फॉर्म 6A - उप जिला निर्वाचन अधिकारी
pic- AI

Hardoi: उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० के निर्देशानुसार जिसके द्वारा भारतीय नागरिक भारत के बाहर जन्मे हैं, वे पहले फॉर्म-6 या फॉर्म-6A के माध्यम से नए मतदाता के रूप में आवेदन नहीं कर सकते थे. क्योंकि भारत से बाहर के जन्म स्थान को दर्ज करने की कोई व्यवस्था नहीं थी। आयोग द्वारा अब इस समस्या का समाधान कर दिया गया है और ऐसे प्रकरणों के लिए एक ऑफलाइन व्यवस्था बनाई गयी है।

उक्त व्यवस्था के अनुसार ईआरओ नेट और बी०एल०ओ० ऐप डेटा इन्ट्री मॉड्यूल में जन्म स्थान के रूप में 'Outside India'  का चयन करने का विकल्प, साथ ही देश का नाम दर्ज करने के लिए एक Textbox सक्रिय कर दिया गया है। पात्र आवेदनकर्ता जो भारत के बाहर जन्मे हैं, वे अब फॉर्म 6 या फॉर्म 6A  जैसा लागू हो. भौतिक रूप में भर सकते हैं और अग्रेतर कार्यवाही हेतु सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कार्यालय/बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा कर सकते हैं। उन्होंने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, को निर्देशित किया है, कि उक्त निर्देशों का भलीभांति अध्ययन करते हुए अन्य सभी संबंधितों के सज्ञान में लाते हुए इसका प्रभावी कार्यान्वयन एव अनुपालन सुनिश्चित करें।

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने मौके पर सुलझाई कई समस्याएं, 77 शिकायतों का हुआ निपटारा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow