पौधरोपण महाभियान-2025: नदियों के किनारे लगाए जाएंगे 4.12 करोड़ पौधे। 

13 प्रमुख नदियों के पांच किमी. एरिया में पौधरोपण कराएगी योगी सरकार, 24271.66 हेक्टेयर एरिया में होगा पौधरोपण ....

By INA News Desk
May 21, 2025 - 16:35
75 Views
पौधरोपण महाभियान-2025: नदियों के किनारे लगाए जाएंगे 4.12 करोड़ पौधे। 
Advertisement
Advertisement
  • यमुना किनारे 6712.44  हेक्टेयर में एक करोड़ 9 लाख तथा गंगा तीरे 4356.13  हेक्टेयर में लगाए जाएंगे 77 लाख से अधिक पौधे  
  • बेतवा किनारे 53 लाख, सई नदी किनारे 34.25 लाख, गोमती किनारे 33.56 लाख, केन किनारे लगाए जाएंगे 12.22 लाख पौधे, हिंडन को संवारने के लिए लगाए जाएंगे 4.29 लाख पौधे 
  • चंबल, छोटी गंडक, हिंडन, रामगंगा, राप्ती, सई, सरयू, सोन आदि नदियों के किनारे भी किए जाएंगे वृहद पौधरोपण

लखनऊ: योगी सरकार पौधरोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की नदियों के पांच किमी. दायरे में 4.12 करोड़ पौधे लगाएगी। यूपी की हरियाली बढ़ाने के लिए सरकार ने यह कदम भी बढ़ाया है। विगत वर्ष-2024 में नदियों के किनारे 2656  स्थलों पर 3.72 करोड़ पौधरोपण किए गए थे। यूपी से होकर गुजरने वाली 13 प्रमुख नदियों के समीप 24271.66 हेक्टेयर एरिया में पौधरोपण होगा। इन नदियों में गंगा, यमुना, सरयू, राप्ती, चंबल, छोटी गंडक, हिंडन, गोमती आदि प्रमुख हैं। वहीं सर्वाधिक पौधरोपण यमुना नदी वाले जनपदों में होंगे। 

  • यमुना के समीप लगाए जाएंगे सर्वाधिक पौधे 

पौधरोपण महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि सर्वाधिक पौधे यमुना नदीं के किनारे लगाए जाएंगे। यमुना किनारे एक करोड़ 9 लाख से अधिक पौधे लगेंगे। गंगा नदी के किनारे वाले जनपदों में 77 लाख पौधरोपण किए जाएंगे। बेतवा किनारे 53 लाख, सरयू किनारे 39.35 लाख पौधे, सई किनारे 34.25 लाख, गोमती किनारे 33.56 लाख किनारे पौधे लगाकर संवारे जाएंगे। 

  • त्रिवेणी वन भी बसाएगी योगी सरकार 

योगी सरकार 2025 में आयोजित महाकुम्भ की स्मृति में नदी किनारे नीम, पीपल, पाकड़ के पौधों का त्रिवेणी रोपण भी कराएगी। पौधरोपण महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि नदियों के पांच किमी. एरिया में भी पौधरोपण कराया जाएगा। इसके लिए गंगा, यमुना, राप्ती, सरयू, सोन, चंबल समेत 13 नदियों के आसपास के एरिया को चिह्नित किया जा रहा है।

Also Read- Lucknow News: दिव्यांग शिक्षण संस्थानों में संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करें- मुख्यमंत्री योगी

  • पौधरोपण महाभियान-2025 में सरकार का लक्ष्य 

नदी    एरिया (हेक्टेयर में)    पौधे 
बेतवा     3708.15               5309321
चंबल     100.00                   160000
छोटी गंडक  533.50                 853600
गंगा        4356.13              7704801
गोमती      1557.20            3356120
हिंडन      218.99                429014
केन      781.06                 1233964
रामगंगा  589.19               982244
राप्ती    1216.15         1945760
सई    1449.40            3425021
सरयू   2341.02           3935660
सोन    708.42            950962
यमुना    6712.44     10988763
कुल       24271.66      4,12,75,230

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement