Uttarakhand News: उत्तराखण्ड टीम के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण 11 रजत एवं 16 कांस्य पदक के साथ 41 मेडल जीते। 

खेलों इंडिया नार्थ जोन (Khelo India North Zone) पेंचक सिलाट लीग-2025 में उत्तराखंड टीम (Uttarakhand) का श्रेष्ट प्रदर्शन...

Feb 16, 2025 - 19:42
74 Views
Uttarakhand News: उत्तराखण्ड टीम के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण 11 रजत एवं 16 कांस्य पदक के साथ 41 मेडल जीते। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: खेलों इंडिया नार्थ जोन (Khelo India North Zone) पेंचक सिलाट लीग-2025 में उत्तराखंड टीम (Uttarakhand) का श्रेष्ट प्रदर्शन  बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उत्तराखण्ड की महिला खिलाड़ियों ने जीती 1 लाख 60 हज़ार रुपय की धन राशि 10 से 13 फरवरी 2025 तक स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ़ इंडिया (साई) एवं उत्तर प्रदेश पेंचक सिलाट संघ के तत्वावधान में प्रथम खेलों इंडिया नार्थ जोन पेंचक सिलाट वोमेंस लीग का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा उत्तर प्रदेश में किया।

प्रतियोगिता की मुख्यअतिथि बबीता सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग विशिष्ट अतिथि अनुपमा कुलश्रेष्ठ (एडीजी) आगरा जोन द्वारा प्रतियोगिता में पहुँचे समस्त उत्तर भारत के 8 राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से उनका परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।पेंचक सिलाट संघ उत्तराखण्ड के महासचिव बबलू दिवाकर ने बताया खेलोंइंडिया नार्थ जोन पेंचक सिलाट वोमेंश लीग 2025 यह पहला संस्करण था जिसमें नार्थ जोन के सभी राज्यों की महिला खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया प्रतियोगिता में श्रेष्ट प्रदर्शन करते उत्तराखण्ड महिला टीम के खिलाड़ियों ने  14 स्वर्ण 11 रजत एवं 16 कांस्य पदक के साथ टोटल 41 मेडल के साथ उत्तराखण्ड प्रदेश की महिला टीम ने श्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Also Read- Uttrakhand News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में नैनीताल हल्द्वानी गोलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों का समापन

उत्तराखण्ड टीम के मुख्य कोच रोहित एवं महिला कोच सारिका पटेल को नियुक्त किया गया था।प्रत्येक पदक विजेता खिलाड़ी को स्वर्ण पदक अर्जित करने पर 6000 रुपए राजत पदक अर्जित करने पर 4000 रुपए एवं कांस्य पदक अर्जित करने पर 2000 की धन राशि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (साईं) के माध्यम से खिलाड़ियों के बैंक खाते में डाली जाएगी।समस्त प्रदेश के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर पेंचक सिलाट संघ ऊधम सिंघ नगर के अध्यक्ष मनोज राजहंस पेंचक सिलाट संघ उत्तराखण्ड की अध्यक्ष केवल किशन भारती ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow