Hardoi News: नाबालिग बालिका के साथ अभद्र व्यवहार और सोशल मीडिया पर परेशान करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
नारी सुरक्षा को लेकर अति संवेदनशील सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं...
रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल
हरपालपुर। नारी सुरक्षा को लेकर अति संवेदनशील सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं एवं बालिकाओं को परेशान करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ थाना पुलिस द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी कार्रवाई के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से थाना पुलिस को अवगत कराया गया कि आनंद सिंह उर्फ छुन्ना पुत्र लल्ला सिंह निवासी शरहा चौकी थाना फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद द्वारा महिला की पुत्री के साथ अभद्र व्यवहार एवं सोशल मीडिया के माध्यम से फोन द्वारा परेशान करने का कार्य किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरपालपुर बालकृष्ण मिश्रा द्वारा तत्काल मामले का संज्ञान लेने पर हरपालपुर थाने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
साथ ही अपने हमराही सिपाहियों कांस्टेबल शिवपाल एवं कांस्टेबल विकास के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार करने का कार्य किया गया। महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर थानाध्यक्ष द्वारा यह भी कहा गया कि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ थाना पुलिस द्वारा कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी जिससे समाज में महिला सुरक्षा के प्रति उचित संदेश जाए।
What's Your Reaction?









