Deoband: आगामी त्योहारों के मद्देनजर देवबंद में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस का फ्लैग मार्च और चेकिंग अभियान।

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर देवबंद पुलिस ने आज नगर के मुख्य बाजारों और संवेदनशील

Oct 16, 2025 - 13:47
29 Views
Deoband: आगामी त्योहारों के मद्देनजर देवबंद में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस का फ्लैग मार्च और चेकिंग अभियान।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर देवबंद में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस का फ्लैग मार्च और चेकिंग अभियान।

देवबंद: आगामी त्यौहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर देवबंद पुलिस ने आज नगर के मुख्य बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया और फ्लैग मार्च किया। 

सीओ देवबंद अभितेष सिंह और कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने इस अभियान का नेतृत्व किया। उनके साथ एसआई अजब सिंह, जितेंद्र सिंह, रोबिल्स सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस टीम ने नगर के मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर गहन चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की गई। सुरक्षा का अहसास कराने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के संदेश के साथ पुलिस बल ने नगर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च भी किया। 

सीओ अभितेष सिंह ने बताया कि एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशानुसार, त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस लगातार गश्त कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है।

Also Read- Deoband : देवबंद में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता की ट्रेनिंग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow