Bajpur: कोतवाल ने फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया व्यापारियों में मचा हड़कंप। 

कोतवाली से लेकर मुड़िया तिराहा तक एवं रामराज रोड से फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए कोतवाल नरेश चौहान ने पुलिस फोर्स एवं नगर पालिका

Feb 4, 2026 - 18:15
38 Views
Bajpur: कोतवाल ने फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया व्यापारियों में मचा हड़कंप। 
कोतवाल ने फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया व्यापारियों में मचा हड़काम। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। कोतवाली से लेकर मुड़िया तिराहा तक एवं रामराज रोड से फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए कोतवाल नरेश चौहान ने पुलिस फोर्स एवं नगर पालिका टीम को साथ लेकर अतिक्रमण हटाया गया कुछ फल ठेले वालों के सामान भी जप्त किए और रोड पर लगे बोर्ड भी उखाड़े गए और रोड पर खड़ी गाड़ियों सहित व्यापारियों के 35 चालान भी काटे गए। कोतवाल नरेश चौहान ने कहा मेंन रोड से लेकर मुंडिया तिराहा,रामराज रोड तक बेरिया रोड पर किसी भी प्रकार का फुटपाथ पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

व्यापारियों ने रोड पर पक्का अतिक्रमण कर कब्जा जमा रखा है उन्हें 15 दिन का टाइम दिया गया है।उन्होंने कहा कि किसी ने भी फुटपाथ पर दुकानदारो द्वारा सामान रखा गया उसका चालान भी काटा जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।व्यापारियों द्वारा कोतवाल नरेश चौहान के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स को देखकर व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाना खुद ही शुरू कर दिया। अतिक्रमण कार्यों में कोतवाल नरेश चौहान का खौफ साफ नजर आ रहा है।इस मौके पर एसएसआई विक्रम धामी,एसआई दीपक कौशिक,एसआई अशोक कंडवाल,एसआई रजनी गोस्वामी,एसआई धीरेंद्र परिहार,एसआई प्रताप सिंह,एसआई देवेंद्र मरनाल एसआई कैलाश चंद नगर कोटी,राजू पांडे, कुंदन सिंह,मन्नू शर्मा मौजूद थे।

Also Read- Bajpur : बाजपुर में तहसील दिवस पर एसडीएम ने सुनी जनता की शिकायतें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow