Political News: राहुल गांधी से बीजेपी के एक नेता ने पूछा सवाल, क्यों दौड़-दौड़ कर जा रहे वियतनाम?
रविशंकर प्रसाद ने कर्नाटक सरकार के फैसले पर भी हमला बोला, जिसमें सरकारी ठेकों में मुसलमानों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने इसे लेकर कर्नाटक सरकार की नीतियों..

भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी से एक सवाल पूछा है उन्होंने कहा है कि आखिरकार वियतनाम में ऐसा क्या हुआ है जो दौड़-दौड़ कर राहुल गांधी वहां पर पहुंच रहे हैं।
- रवि शंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से पूछा सवाल
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने किया कि राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में कम समय बिताते है और वियतनाम में ज्यादा समय बिता रहे हैं। सांसद ने आगे कहा राहुल गांधी को वियतनाम के प्रति अपने "असाधारण लगाव" का स्पष्टिकरण देना चाहिए। रविशंकर प्रसाद ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि आखिर वियतनाम के प्रति उनका इतना प्रेम क्यों है, जब वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में कम समय बिताते हैं।
- कांग्रेस से पूछा सवाल
रविशंकर प्रसाद ने कर्नाटक सरकार के फैसले पर भी हमला बोला, जिसमें सरकारी ठेकों में मुसलमानों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने इसे लेकर कर्नाटक सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए तो वही इस पर आलोचना की है। इसके अलावा, उन्होंने राहुल गांधी के वियतनाम यात्रा पर भी फिर से टिप्पणी की।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी नए साल के दौरान भी वियतनाम में थे और करीब 22 दिन वहां बिताए थे, और अब फिर से वे वियतनाम गए हैं। उनका कहना था कि राहुल गांधी, जो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, को भारत में ही उपलब्ध रहना चाहिए और वियतनाम के प्रति उनके असाधारण लगाव के बारे में स्पष्ट करना चाहिए, क्योंकि उनकी बार-बार की वियतनाम यात्रा आश्चर्यजनक है।
- भाजपा नेता के सवाल पर कांग्रेस ने दिया जवाब
राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर लंबे समय से भाजपा सवाल उठा रही है। इस कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह राहुल गांधी के निजी दौरे का राजनीतिकरण कर रही है।
कांग्रेस ने कहा कि एक व्यक्ति के रूप में राहुल गांधी को विदेश यात्रा करने का पूरा अधिकार है। पिछले वर्ष 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा पर भी भाजपा ने आलोचना की थी। भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने तब यह टिप्पणी की थी कि जब पूरा देश सिंह के निधन पर शोक मना रहा था, राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम गए थे।
What's Your Reaction?






