Political News: लालू ने नीतीश कुमार को दिया ऑफर तो तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना, पिता-पुत्र के अलग बयान
बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होना है लेकिन उससे पहले राजद के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने एक बयान देकर सियासत काफी तेज कर दी है। उन्होंने एक बयान दिया है जिसमें कहा है कि अगर नीतीश कुमार फिर से हमारे साथ आना चाहते हैं तो आ सकते हैं उनके लिए दरवा...
राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के प्रमुख लालू यादव ने नीतीश कुमार को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में सियासत काफी तेज हो सकती है।
लालू यादव ने नीतीश कुमार को दिया ऑफर
बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होना है लेकिन उससे पहले राजद के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने एक बयान देकर सियासत काफी तेज कर दी है। उन्होंने एक बयान दिया है जिसमें कहा है कि अगर नीतीश कुमार फिर से हमारे साथ आना चाहते हैं तो आ सकते हैं उनके लिए दरवाजे पूरी तरीके से खुले हुए हैं। तो वहीं उनके इस बयान पर नीतीश कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि 'क्या बोल रहे हैं, छोड़िए ना।' वहीं JDU नेता विजय चौधरी ने भी लालू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारी पार्टी में कोई कन्फ्यूजन नहीं है। आगे कहा कि हमारी पार्टी एनडीए के साथ में है और आगे भी एनडीए के साथ में रहकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना
एक तरफ लालू यादव नीतीश कुमार के लिए दरवाजे खुले रखने की बात कह रहे हैं। कह रहे हैं कि नीतीश कुमार भले ही भाग जाते हैं लेकिन हमने उन्हें माफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को माफ करना उनका फर्ज है। तो वहीं उनके बेटे और पूर्व में रह चुके उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर निशाना साधने से पीछे नहीं है रहे।
Also Read: Political News: शिवराज सिंह ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- इन्होंने जनता को दिया धोखा
उन्होंने कहा है कि चाचा नीतीश कुमार के लिए 2025 आखिरी साल होगा। क्योंकि जनता चाचा नीतीश कुमार से काफी परेशान हो चुकी है और प्रदेश में बदलाव चाहती है। आपको बताते चलें कि इससे पहले तेजस्वी यादव ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार के लिए उनके दरवाजे पूरी तरीके से बंद हो चुके हैं लेकिन उनके पिता लालू यादव अपने जो बयान दिया है उससे सियासत काफी तेज हो सकती है।
What's Your Reaction?











