Hardoi: पोषण योजना के तहत रसोइयों का सम्मान, कैशलेश चिकित्सा कार्ड वितरित

तहसील सभागार सवायजपुर में पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेश चिकित्सा कार्ड

Aug 24, 2026 - 14:38
6 Views
Hardoi: पोषण योजना के तहत रसोइयों का सम्मान, कैशलेश चिकित्सा कार्ड वितरित

सवायजपुर। तहसील सभागार सवायजपुर में पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेश चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख हरपालपुर अनोखेलाल कश्यप एवं उपजिलाधिकारी शिवानी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हरपालपुर अनोखेलाल कश्यप, ब्लॉक प्रमुख सांडी अनिल राजपूत तथा विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी ने रसोइयों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने रसोइयों के बढ़ाए गए मानदेय, साड़ी एवं एप्रन के लिए बढ़ाई गई धनराशि तथा कैशलेश चिकित्सा सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए शासन की योजनाओं के लाभों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित रसोइयों को सम्मानित किया गया और उन्हें कैशलेश चिकित्सा कार्ड भी वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि शासन द्वारा रसोइयों के हित में किए जा रहे प्रयासों से उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूती मिल रही है। कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, रसोइयों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपांशु सिंह, भरखनी के नरेंद्र राज, मनोज कुशवाह (एआरपी), अतुल सिंह एवं शशि कुमार सिंह (बीआरसी) सहित शिक्षक साथियों ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रसोइयों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील कुमार ने किया।

Also Read- हरदोई में डकैती की साजिश रच रहे पांच शातिर गिरफ्तार, अवैध असलहा और बाइक बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow