Hardoi: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 109 जोड़ों का विवाह संपन्न, जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बैंक्वेट हॉल

Aug 24, 2026 - 14:50
8 Views
Hardoi: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 109 जोड़ों का विवाह संपन्न, जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद

हरदोई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बैंक्वेट हॉल, माधौगंज में किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड भरखनी के 39, साण्डी के 38 तथा हरपालपुर के 32, कुल 109 नवविवाहित जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में विधानसभा सवायजपुर के विधायक प्रतिनिधि रजनीश, ब्लॉक प्रमुख तथा संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

इस दौरान नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिजनों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे विभिन्न लाभों और सहायता की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सम्मानजनक वैवाहिक जीवन की शुरुआत के लिए सरकारी सहयोग प्रदान करना है।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को यह संदेश दिया गया कि बेटियों के विवाह के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है और उन्हें सम्मान के साथ नई जिंदगी की शुरुआत का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

Also Click : 'मैं ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करता', बृजभूषण शरण सिंह और कंगना रनौत के बयानों पर बाबा रामदेव का पलटवार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow