Barabanki: डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ता डाक विभाग- जिले में जल्द पासपोर्ट सेवा, प्रस्ताव भेजा गया। 

जिले में 18 उप डाकघर कार्यालयों पर आधार कार्ड बनाने और संशोधन किए जाता है। साथ ही ऐसे सुदूर ग्रामीण स्थान जहाँ इंटरनेट, लाइट जैसी

By INA News Desk
Dec 16, 2025 - 20:16
45 Views
Barabanki: डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ता डाक विभाग- जिले में जल्द पासपोर्ट सेवा, प्रस्ताव भेजा गया। 
डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ता डाक विभाग: जिले में जल्द पासपोर्ट सेवा, प्रस्ताव भेजा गया। 
Advertisement
Advertisement

बाराबंकी। वर्तमान समय में डाक सेवाओं में लगातार सुधार किए जा रहे है। विभाग द्वारा जिले में डिजिटल सेवाओं के साथ आमजन के हित में नई सेवाओं की शुरुआत करने की दिशा में जरूरी निर्णय लिए जा रहे है। 

जिले में 18 उप डाकघर कार्यालयों पर आधार कार्ड बनाने और संशोधन किए जाता है। साथ ही ऐसे सुदूर ग्रामीण स्थान जहाँ इंटरनेट, लाइट जैसी जरुरी सुविधा उपलब्ध हो वहाँ स्थित स्कूल और ग्राम पंचायताे में दो जागरूकता कैम्प लगाकर लोगो को आधार सेवा उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाता है। जिला डाक अधीक्षक डॉ. किरन सिंह सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में डाक सेवाओं को आधुनिक बनाने के साथ सेवाओं में विस्तार किया जा रहा है। जिले में 40 विभागीय डाकघर और 325 शाखा डाकघर है। सफेदाबाद में गाँधी आश्रम वाला विभागीय डाकघर ट्रांसफर किया जाएगा। डाक डिलेवरी में देरी होने के सवाल का जवाब देते हुए डाक अधीक्षक ने बताया कि उसी दिन 95 प्रतिशत डाक की डिलेवरी हो जानी चाहिए, अगर डाक रूकती है तो ऐसी दशा में पोस्टमैन को कारण बताना होता है।

शिकायत के निस्तारण के लिए अधीक्षक को पत्र और ऑनलाइन पीजी पोर्टल पर शिकायत की जा सकती है। डॉ. किरन सिंह ने बताया कि एक दिसम्बर से जिले के सुदूर स्थानो पर आधार कैम्प लगाने की शुरुआत की जा चुकी है, जो लगातार मार्च 2026 तक जारी रहेगा। बताया कि पांच वर्ष से कम आयु के बच्चो का पोस्टमैन द्वारा आधार कार्ड बनाया और संशोधित किया जा रहा है। 17 दिसम्बर तक सेठमऊ, बबुरी गॉव असंद्रा, 18-19 दिसम्बर को रामनगर उप डाकघर, चौबीसी हैदरगढ़, 20-22 दिसम्बर तक घरकुइयाँ, 26-27 को मँझगवा और आगामी 29 से 31 दिसंबर तक कोतवाधाम में आधार कैम्प लगाया जाएगा।

  • जिले में बनेगा पासपोर्ट

डाक अधीक्षक डॉ किरन सिंह ने बताया कि जिले के लोगो को पासपोर्ट सेवा उपलब्ध हो सके इसके लिए प्रपोजल भेजा जा चुका है। पासपोर्ट का कार्य आगामी वर्ष 2026 में शुरू होने की संभावना जताई है। इसके अतिरिक्त माई स्टैंम्प सेवा के जरिये कोई भी नागरिक अपना फोटो और नाम लिखा हुआ टिकट विभाग से पा सकता है। इसके लिए 300 रूपये जमा करने की दशा में पांच रूपये कीमत के 12 टिकट दिए जाते है।

Also Read- योगी सरकार का मेगा प्लान: यूपी में हाई-स्पीड रीजनल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क का रोडमैप तैयार, रीजनल ट्रांसपोर्ट सिस्टम को नया आयाम।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement