बैकुंठधाम में नम आंखों से प्रतीक यादव को अंतिम विदाई, ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि।
फेफड़ों में रक्त का थक्का जमने से बुधवार तड़के सुबह निधन हो गया था। आज बृहस्पतिवार को प्रतीक के पार्थिव शरीर को लखनऊ
लखनऊ : फेफड़ों में रक्त का थक्का जमने से बुधवार तड़के सुबह निधन हो गया था। आज बृहस्पतिवार को प्रतीक के पार्थिव शरीर को लखनऊ बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में अखिलेश व शिवपाल यादव मौजूद तो रहे पर प्रतीक का अंतिम संस्कार अपर्णा यादव के पिता व प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर मुलायम के बड़े बेटे अखिलेश यादव व चाचा शिवपाल सिंह सहित सैफई परिवार के लोग मौजूद रहे।
अंतिम संस्कार मे बैकुंठ धाम गयी प्रतीक की दोनो बेटियों को चाचा शिवपाल सिंह यादव ने संभालते हुए उन्हें सांत्वना दी। भारी माहौल के बीच प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दामाद प्रतीक यादव की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। पति को अंतिम यात्रा पर भेजने से पहले अपर्णा यादव खुद को संभाल नहीं सकीं और फूट-फूटकर रो पड़ीं। प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाष राजभर व बेबी रानी मौर्य भी पहुंचे।
What's Your Reaction?


