Hardoi News: सभी कांग्रेसियों को एकजुट कर पार्टी को मजबूत करना प्राथमिकता- विक्रम पाण्डेय

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्रम पाण्डेय व शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित द्वारा नियुक्ति के बाद पहली प्रेसवार्ता नघेटा रोड स्थित...

Apr 2, 2025 - 20:47
40 Views
Hardoi News: सभी कांग्रेसियों को एकजुट कर पार्टी को मजबूत करना प्राथमिकता- विक्रम पाण्डेय

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना
हरदोई। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्रम पाण्डेय व शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित द्वारा नियुक्ति के बाद पहली प्रेसवार्ता नघेटा रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार शाम को आयोजित की गई, जिसमें भविष्य योजनाओं, राजनीतियों के बारे में विस्तार से बताया गया, प्रेसवार्ता में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्रम पाण्डेय ने कहा गया कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ जैसे कार्यकर्ता को कांग्रेस मजबूत करने की जो जिम्मेदारी दी गयी है उस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए तन-मन-धन से मेहनत करेंगे, जिले के समस्त कांग्रेसियों को पुनः एक जुट करेंगे। श्री पाण्डेय द्वारा बताया गया कि जल्द ही पूरे जिले में सभी ब्लाक/तहसील/जिला मुख्यालय पर स्थित मुख्य कार्यालयों में कांग्रेस शिकायत पेटिका लगाई जायेगी जिसमें जनता की शिकायतों/समस्याओं को एकत्र कर सम्बन्धित अधिकारियों से निस्तारण कराया जाएगा और जनता को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने पत्रकारों को बताया गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम को गति देने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डा० भीमराव अम्बेडकर के जन्मोत्सव पर सेमरा चौराहा से बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां, गौरी चौराहा तक शांति पूर्वक शोभा यात्रा निकाली जायेगी।

Also Read- Hardoi News: दंगा नियंत्रण का मेगा ड्रिल- हार्डकोर अभ्यास में पुलिस ने चलाए अश्रु गैस-रबर बुलेट, कस्बे में अफरातफरी।

कांग्रेस कार्यालय पर प्रत्येक दिन अलग अलग पदाधिकारियों को बैठाकर कार्यालय आने वाले कार्यकर्ताओं व जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराना जाएगा। नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित द्वारा भी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर प्रकाश डाला गया व कहा गया हम सभी ने कांग्रेस को मजबूत करने का बीड़ा उठाया है और लगातार जनता के बीच जाकर कांग्रेस की उपलब्धियों को बताया जायेगा जिसमें कांग्रेस फिर से सत्ता में आ सके। इस मौके पर पार्टी के प्रवक्ता अमलेन्द्र त्रिपाठी व अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow