Hardoi News: बंदियो को जेल मैन्युअल के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराए-भूपेन्द्र प्रताप

ऐसे बंदी जो गरीब है और अपना प्राइवेट अधिवक्ता नही कर पा रहे है वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कारागार अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र ....

Nov 19, 2024 - 18:22
65 Views
Hardoi News: बंदियो को जेल मैन्युअल के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराए-भूपेन्द्र प्रताप


हरदोई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप द्वारा जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया और भोजन की गुणवत्ता में कमी देख जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियो को जेल मैन्युअल के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराए।

निरीक्षण के दौरान उन्होने बंदियों को बताया कि ऐसे बंदी जो गरीब है और अपना प्राइवेट अधिवक्ता नही कर पा रहे है वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कारागार अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र दे सकते है उनको प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क पैरवी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आवश्यक कार्यवाही करेगा। अपर जिला जज ने बंदियो से कहा कि धैर्य बनाये रखे और अपने मुकदमे की पूर्ण जानकारी अपने अधिवक्ता से ले।

Also read- Hardoi News: सीडीओ की अध्यक्षता में हुई आकांक्षा समिति की बैठक।

जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों की समस्यायों के समाधान के लिए लीगल एड डिफेन्स काउंसिल से निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करें। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी,जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर अनीश यादव, नरेश चंद्र, सुखलाल, लीगल एड डिफेंस काउंसिल  विनोद कुमार मिश्रा,देवेन्द्र कुमार सिंह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow