Hardoi News: जन सुनवाई- जिलाधिकारी ने मौके पर ही बड़ी संख्या में शिकायतों का किया निस्तारण। 

जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में आमजन की समस्याओं को सुना। मौके पर ही पात्रों की वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग...

Jun 12, 2025 - 15:27
38 Views
Hardoi News: जन सुनवाई- जिलाधिकारी ने मौके पर ही बड़ी संख्या में शिकायतों का किया निस्तारण। 

Hardoi News: जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में आमजन की समस्याओं को सुना। मौके पर ही पात्रों की वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन बनवाने की कार्रवाई की गयी। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गाे का मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। आज भी तीन बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। जिलाधिकारी अनुनय झा के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अब तक जन सुनवाई में 60 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। 

पात्र बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित कराया गया। पात्रों के राशन कार्ड भी जन सुनवाई के दौरान बनवाये गए। एक महिला जिसके पति का देहांत हो चूका था, जब वह जिलाधिकारी के समक्ष पहुँची तो जिलाधिकारी ने तत्काल प्रोबशन विभाग को बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने व महिला की निराश्रित महिला पेंशन शुरू कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तारांकित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये।

Also Read- Hardoi News : बालाजी झंडा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हाथों में झंडे लेकर डीजे की धुन पर नृत्य किया

तहसीलदार या नायब तहसीलदार पुलिस विभाग की टीम के साथ मौके पर अवश्य जाएं। अंश निर्धारण के मामलों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। पात्रों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना का भुगतान करने में देरी न की जाये। नाले की सफाई में लापरवाही पर उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका हरदोई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी राकेश सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow