UK News: भूमि पूजन के साथ बरहैनी में कलैक्शन सेंटर का निर्माण प्रारम्भ। 

मुख्य विकास अधिकारी, सहायक परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार विकास खंड बाजपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत....

By INA News Desk
Jun 12, 2025 - 15:40
65 Views
UK News: भूमि पूजन के साथ बरहैनी में कलैक्शन सेंटर का निर्माण प्रारम्भ। 

रिपोर्टर: आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर /उधमसिंह नगर: मुख्य विकास अधिकारी, सहायक परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार विकास खंड बाजपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित व ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना द्वारा वित्त पोषित कलेक्शन सेंटर निर्माण का मधुबन स्वायत्त सहकारिता समिति बरहैनी में भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम मधुबन स्वायत्त सहकारिता समिति बरहैनी की अध्यक्ष उमा जोशी व निदेशक मंडल की उपस्थिति में किया गया।

ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत चल रही ग्रामोत्थान परियोजना  के माध्यम से मधुबन क्लस्टर में कलेक्शन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा रू. 12 लाख व 3 लाख मनरेगा द्वारा वित्तपोषित किया जाना है। भूमि पूजन कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी, सहायक खंड विकास अधिकारी सुरेश पंत, अपर सहायक अभियंता ग्रामीण विकास जितेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सुमित चौहान, बरहैनी के नि. ग्राम प्रधान  संदीप आनन्द, विकास खंड स्तरीय ग्रामोत्थान टीम व एनआरएलएम टीम भी उपस्थित रही। खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी द्वारा बताया गया कि रीप परियोजना से अनुबंध के बाद महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ-साथ ग्रामोत्थान परियोजना से कलेक्शन सेंटर निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है, जिससे मधुबन क्लस्टर की महिलाओं को कलेक्शन सेंटर व कार्यालय मिलेगा। कलेक्शन सेंटर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देते हैं, क्योंकि वे स्थानीय उत्पादों को इकट्ठा करते हैं और बेचते हैं, जिससे स्थानीय बाजार को मजबूत करने और विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

Also Read- मसूरी में पांच युवक पर्यटकों को लडकी के साथ छेडछाड करना पडा भारी, कार हुई सीज, धारा 81 के तहत हुआ चालान।

जिससे समूह द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को बेचे व महिलाओं को सशक्त बनाने में सहायता प्राप्त होगी। मधुबन क्लस्टर की अध्यक्ष उमा जोशी ने कहा कि आजीविका को बढ़ाने के लिए कलेक्शन सेंटर का अर्थ किसी स्थान पर लोगों की आजीविका (जीविकोपार्जन) को बेहतर बनाने के लिए वस्तुओं और सेवाओं को इकट्ठा करना है। यह अक्सर गांवों में या अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में होता है, जहाँ लोग अपनी आय बढ़ाने के लिए स्थानीय उत्पादों को एकत्र कर बेच सकते है। इस मौके पर मधुबन कलेक्टर के निदेशक मंडल से उर्मिला कांडपाल, कंचन जोशी, शांति देवी, निशा रावत, सोनी नेगी, उर्मिला देवी, माया बिष्ट, रेखा, नीमा पपनै, सुशीला मेहरा आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement