Bajpur News: डाॅ शिखा सम्मल को दी भावभीनी विदाई।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बाजपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. शिखा सम्मल का स्थानान्तरण ...

Jun 12, 2025 - 16:22
58 Views
Bajpur News: डाॅ शिखा सम्मल को दी भावभीनी विदाई।

रिपोर्टर :आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर /उधमसिंह नगर: आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बाजपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. शिखा सम्मल का स्थानान्तरण बागेश्वर होने पर क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। साथ ही उनके कार्यकाल में क्षेत्रवासियों को मिली उत्कृष्ट होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाओं के लिए उन्हें प्रभु श्री बजरंग बली की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। यहाँ बता दें कि डाॅ. शिखा सम्मल बाजपुर में वर्ष 2017 से अपनी सेवायें  प्रदान कर रही थी।

Also Read- UK News: भूमि पूजन के साथ बरहैनी में कलैक्शन सेंटर का निर्माण प्रारम्भ।

वह सामुदायिक हैल्थ आफीसर के रूप में भी अपने सेवायें देते हुए समुदाय आधारित आउटरीच कार्यक्रमों का भी संचालन कर रही थी। डाॅऋ शिखा सम्मल के सफल मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बाजपुर को भारत सरकार द्वारा एनएबीएच सर्टिफिकेट भी प्राप्त हुआ। इस मौके पर रवि सरना, हेम चन्द्र काण्डपाल, दीपक श्रीवास्तव, पम्मी ठाकुर, सुधि काण्डपाल, आर्यन, वतन कुमार आदि थे। अब डाॅ. शिखा सम्मल के स्थान पर डाॅ. खड़क सिंह अंकोटी अपनी सेवायें देगें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow