पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति का स्वास्थ्य सड़क और बिजली की दुर्व्यवस्था व्यवस्था को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन।

Ballia: खबर बलिया से है जहां अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति ने तिरंगा यात्रा निकाला। तो वही कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर जबरदस्त प्रदर्शन

By INA News Desk
Aug 25, 2025 - 20:02
102 Views
पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति का स्वास्थ्य सड़क और बिजली की दुर्व्यवस्था व्यवस्था को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन।
पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति का स्वास्थ्य सड़क और बिजली की दुर्व्यवस्था व्यवस्था को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन।

Report- S.Asif Hussain zaidi. 

Ballia: खबर बलिया से है जहां अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति ने तिरंगा यात्रा निकाला। तो वही कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर जबरदस्त प्रदर्शन किया।
बता दे कि पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के आह्वान पर जनपद भर से छात्र/छात्र नेताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर जुलूस के रूप में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां पहले से मौजूद पुलिस और छात्रों के बीच काफी थका मुक्की भी हुई। उसके बाद  पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर अपनी मांगो से अवगत कराया।

पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक छात्र नेता नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि पूरा बलिया जनपद बाढ़ से डूबा हुआ है ,राहत सामग्री के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है,इसके साथ ही बिजली सड़क एवं स्वास्थ्य व्यवस्था अभी तक की सबसे बद्तर स्थिति में है। इस बीच छात्रनेताओं ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा और छात्रसंघ चुनाव की मांग की,जिस पर डीएम ने आश्वासन दिया कि अगर विश्वविद्यालय द्वारा नियमावली जारी कर और महाविद्यालय से तिथि प्राप्त होती है तो चुनाव कराए जाएंगे अन्य मांगो पर भी तुरंत कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। पिछले साल मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए हम छात्र नेताओं ने आंदोलन किया था ,उस समय के तत्कालीन जिलाधिकारी ने कॉलेज निर्माण का स्थान जिला जेल चिन्हित किया था किंतु अभी तक निर्माण की नींव की एक ईंट तक नहीं रखी गई।

Also Read- अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह जी ने निभाई ऐतिहासिक भूमिका- योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow