Raebareli : आइसक्रीम फैक्ट्री में करंट लगने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

शनिवार सुबह वह काम पर गया था। फैक्ट्री में बारिश से पानी फैलने के कारण करंट की चपेट में आ गया। वह कुछ देर तड़पने के बाद मर गया। फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। उसे तुरंत सामुदायिक

Mar 21, 2026 - 22:28
 0  2
Raebareli : आइसक्रीम फैक्ट्री में करंट लगने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Raebareli : आइसक्रीम फैक्ट्री में करंट लगने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रायबरेली। बछरावां के बिशुनपुर क्षेत्र में स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में बारिश के कारण करंट उतरने से 15 वर्षीय नितिन की मौत हो गई। नितिन बगाही गांव का रहने वाला था और फैक्ट्री में काम करता था।

शनिवार सुबह वह काम पर गया था। फैक्ट्री में बारिश से पानी फैलने के कारण करंट की चपेट में आ गया। वह कुछ देर तड़पने के बाद मर गया। फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

नितिन के पिता रामखेलावन की मौत तीन साल पहले हो चुकी है। वह अपनी मां का सहारा था। बेटे की मौत से मां टूट गई। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।

Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow