Raebareli : नेवाजेश्वर महादेव धाम मंदिर में चोरी, अज्ञात चोरों ने साउंड सिस्टम और मोटर समेत हजारों का सामान उड़ा लिया

शनिवार सुबह दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों ने मंदिर का ताला टूटा देखा। वे हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आसपास की तलाशी ली, लेकिन कुछ न

By INA News Desk
Mar 21, 2026 - 22:27
20 Views
Raebareli : नेवाजेश्वर महादेव धाम मंदिर में चोरी, अज्ञात चोरों ने साउंड सिस्टम और मोटर समेत हजारों का सामान उड़ा लिया
प्रतीकात्मक चित्र

रायबरेली। बछरावां क्षेत्र की थुलेड़ी चौकी में स्थित नेवाजेश्वर महादेव धाम में अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया। चोरों ने एक साउंड सर्विस की मशीन, दो माइक, हैरन और मंदिर के बाहर हैंडपंप से जुड़ी पानी की मोटर चुरा ली। हजारों रुपये का सामान चोरी हुआ।

शनिवार सुबह दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों ने मंदिर का ताला टूटा देखा। वे हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आसपास की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर उन्होंने थुलेड़ी चौकी पुलिस को सूचित किया।

चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चौकी प्रभारी राहुल चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है। जांच कर जल्द चोरों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow