Sitapur : पुलिस चेकिंग में दो अपराधी गिरफ्तार, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद

पुलिस ने इनके पास से दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर और दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए। बरामद हथियारों के आधार पर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मु

Mar 21, 2026 - 22:30
46 Views
Sitapur : पुलिस चेकिंग में दो अपराधी गिरफ्तार, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद
Sitapur : पुलिस चेकिंग में दो अपराधी गिरफ्तार, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद

सीतापुर। पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में दो शातिर अपराधियों को पकड़ा गया। इनमें एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध देसी तमंचे और कारतूस बरामद किए। थानाध्यक्ष आशीष तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। संदिग्ध दो व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी में उनके पास अवैध हथियार मिले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमलिया सुल्तानपुर निवासी रोहित पासी पुत्र बनवारी, ग्राम हरिकिशुनपुर और खैराबाद निवासी सतीश कुमार पुत्र जयराम, कुम्हारनपुरवा के रूप में हुई।

पुलिस ने इनके पास से दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर और दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए। बरामद हथियारों के आधार पर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार रोहित पासी इमलिया सुल्तानपुर थाने का चिह्नित हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रमुख मामले इमलिया सुल्तानपुर थाने में लूट व बरामदगी मु.अ.सं. 480/22, धारा 392/411 भादवि और गैंगस्टर एक्ट मु.अ.सं. 01/23, धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट तथा सीतापुर कोतवाली नगर थाने में चोरी व बरामदगी मु.अ.सं. 472/22, धारा 379/411 भादवि शामिल हैं। इस अभियान में थानाध्यक्ष आशीष तिवारी, उप-निरीक्षक रमेश चन्द्र, उप-निरीक्षक शोभित सिंह यादव, कांस्टेबल कमलेश यादव और कांस्टेबल जितेन्द्र तोमर की टीम शामिल थी।

Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow