Hardoi News: क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा पीके वर्मा ने सैनिक सम्मान समारोह को किया संबोधित। 

क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा अवध क्षेत्र अनु मोर्चा पीके वर्मा ने विकासखंड सुरसा के ग्राम भेरिया मे आयोजित सैनिक सम्मान समारोह व ग्राम मढ़िया मे आयोजित....

Jan 1, 2025 - 17:43
44 Views
Hardoi News: क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा पीके वर्मा ने सैनिक सम्मान समारोह को किया संबोधित। 

हरदोई। क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा अवध क्षेत्र अनु मोर्चा पीके वर्मा ने विकासखंड सुरसा के ग्राम भेरिया मे आयोजित सैनिक सम्मान समारोह व ग्राम मढ़िया मे आयोजित नववर्ष मिलन समारोह मे सम्मिलित होकर, क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रदान कीं। 

इस अवसर पर भाजपा नेता पीके वर्मा ने ग्राम भेरिया मे पूर्व प्रधान संजय सिंह के संयोजन मे आयोजित सैनिक सम्मान समारोह मे उपस्थित भारतीय सेना के वीर जवानों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए, सुरसा क्षेत्र मे वर्तमान कार्यकाल मे जिला पंचायत हरदोई द्वारा कराये गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला तथा ग्रामवासियों द्वारा अपेक्षित जनहित विकास कार्यों को निर्धारित सीमावधि मे पूर्ण कराने का आश्वासन प्रदान किया।

Also Read- Hardoi News: नव वर्ष के अवसर पर कन्या शक्ति समूह के नोडल शिक्षकों का हुआ सम्मान।

इसी क्रम मे ग्राम प्रधान खजुरहरा संयोगिता उदय पाल द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य मे ग्राम मढ़िया मे आयोजित कार्यक्रम मे वृद्धजन को गर्म कम्बल प्रदान कर, नववर्ष की शुभकामनाएं प्रदान कीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow