Saharanpur News: शब्बीर शाद बेहद मिलनसार, सक्रिय और वरिष्ठतम पत्रकारों में थे- जावेद साबरी

डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब की ओर से चेयरमैन जावेद साबरी ने उर्दू के वरिष्ठ पत्रकार, शायर और डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के सदस्य शब्बीर शाद के अचानक निधन ....

Jan 1, 2025 - 18:17
65 Views
Saharanpur News: शब्बीर शाद बेहद मिलनसार, सक्रिय और वरिष्ठतम पत्रकारों में थे- जावेद साबरी

सहारनपुर। डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब की ओर से चेयरमैन जावेद साबरी ने उर्दू के वरिष्ठ पत्रकार, शायर और डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के सदस्य शब्बीर शाद के अचानक निधन पर गहरा दुृख जताया है। उन्होंने कहा कि शब्बीर शाद बेहद मिलनसार और वरिष्ठतम पत्रकारों में शामिल रहे। नेशनल हेराल्ड समूह के उर्दू दैनिक कौमी आवाज में लंबी सेवाएं देने के बाद वह पिछले करीब 12 वर्षों से जागरण समूह के उर्दू दैनिक इन्किलाब से जुड़े थे। डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब उनके परिवार के दुख में साथ खड़ा है। शब्बीर शाद का आज सुबह हृदय गति रुक जाने से इंतकाल हो गया है।

Also Read- Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उप्र राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की ली बैठक, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दिए आवश्यक निर्देश ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow