Uttarakhand News: समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह को अपना समर्थन दिया। 

समाजवादी पार्टी कार्यालय में कांग्रेस से प्रत्याशी गुरजीत सिंह गित्ते ने पहुँच कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम....

Jan 1, 2025 - 18:23
56 Views
Uttarakhand News: समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह को अपना समर्थन दिया। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: समाजवादी पार्टी कार्यालय में कांग्रेस से प्रत्याशी गुरजीत सिंह गित्ते ने पहुँच कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम पत्र लिखकर अरविंद यादव राष्ट्रीय महासचिव यूथ बिग्रेड के माध्यम से पत्र भेज कर समर्थन की माँग की है। जिसपर नि0 वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा बाज़पुर के विकास के लिए सांप्रदायिक ताकतो को हराने के लिए समजवादी विचार धारा को एक साथ होना बहुत आवश्यक है।

बाज़पुर में समाजवादी पार्टी के संगठन मज़बूत है।अरविंद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी से घोषित प्रत्याशी रहीस लाला के काग़ज़ात में कमी के कारण  नामांकन दाखिल नहीं कर पाये थे।जिसपर गुरजीत सिंह ने गित्ते ने बाज़पुर में सर्व समाज को ध्यान मैं रखते हुए विकास कार्य किए है। गुरजीत सिंह गित्ते एक समाजवादी विचार धारा के व्यक्ति हैं अब समाजवादी पार्टी पूर्ण रूप से बाज़पुर में गुरजीत सिंह गित्ते को चुनाव लड़ाकर जीत दिलाने का कार्य करेगी।

Also Read- Uttarakhand News: मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 1 स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीता।

और बाज़पुर में विकास को गति प्रदान की जायेगी। गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा मैं समस्त समाजवादी नेता और कार्यकर्ता का सम्मान रखूँगा। इस मौक़े पर समजवादी से घोषित प्रत्याशी रहीस लाला,अमित कुमार, अरविंद दिवाकर,मो आज़म,डॉ नदीम,उज्ज्वल सिंह,सोनू,राहुल, विशाल,रिहान आदि लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow