Saharanpur: मादक पदार्थों पर पुलिस की पैनी नजर- थाना गंगोह ने 104 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार। 

पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों / नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी / बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस

By INA News Desk
Jan 13, 2026 - 16:09
177 Views
Saharanpur: मादक पदार्थों पर पुलिस की पैनी नजर- थाना गंगोह ने 104 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार। 
मादक पदार्थों पर पुलिस की पैनी नजर- थाना गंगोह ने 104 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार। 

सहारनपुर:  पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों / नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी / बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन मे नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन सवेरा” के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना गंगोह पुलिस द्वारा गस्त व चैकिंग के दौरान 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त अब्दुल गफ्फार पुत्र कामिल निवासी ग्राम मोहनपुरा थाना गंगोह जनपद सहारनपुर को नकुड रोड निर्माणाधीन हाईवे के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अब्दुल गफ्फार उपरोक्त से अवैध स्मैक कुल वजन 104 ग्राम बरामद हुयी। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गंगोह पर मु0अ0सं0 26/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त अब्दुल गफ्फार उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

Also Read- Lucknow: प्रयागराज के संगम तट पर बसाई गई आधुनिक टेंट कॉलोनी, श्रद्धालुओं को मिलेगा आध्यात्मिक पर्यटन का नया अनुभव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow