Hardoi News: अमन का सन्देश जन जन तक पहुँचाएं धर्मगुरु - जिलाधिकारी

बकरीद व अन्य त्योहारों के दृष्टिगत  विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जनपद...

May 31, 2025 - 16:35
54 Views
Hardoi News: अमन का सन्देश जन जन तक पहुँचाएं धर्मगुरु - जिलाधिकारी

Hardoi News: बकरीद व अन्य त्योहारों के दृष्टिगत  आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जनपद के धर्मगुरुओं से संवाद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कुर्बानी के बाद अवशेष को इधर उधर न फेकें। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली के लटकते हुए तारों को ठीक किया जाये। नगर निकायों में पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

सफाई की उचित व्यवस्था की जाये। मस्जिदों में 65 डेसिबल से अधिक आवाज न रखी जाये। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाओं को निर्बाध रखा जाये। सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न दी जाये। अफवाहों से सभी लोग सावधान रहें। धर्म गुरु समाज में गंगा जमुनी तहजीब बनाये रखने में अपना सहयोग करें।अमन का सन्देश जन जन तक पहुँचाएं।मजिस्ट्रेट व पुलिस क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से क्षेत्रों में भ्रमण करें। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि सभी लोग सौहार्दपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाएं।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निकाय बैठक: कूड़ा गाड़ियों की उपलब्धता पर जोर।

किसी घटना की दशा में पुलिस के नंबरों पर तत्काल फोन करें। सोशल मीडिया पर कोई भड़काऊ पोस्ट न करें। नमाज के दौरान शासन के निर्देशों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाये। लाउडस्पीकर की पहले से अनुमति प्राप्त कर ली जाये। धर्म गुरुओं ने भी अपने विचार रखे सभी ने शांति व्यवस्था बनाये रखने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, अन्य अधिकारी व धर्मगुरु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow