Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निकाय बैठक: कूड़ा गाड़ियों की उपलब्धता पर जोर। 

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में नगर विकास व डूडा की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के...

May 31, 2025 - 16:28
61 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निकाय बैठक: कूड़ा गाड़ियों की उपलब्धता पर जोर। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में नगर विकास व डूडा की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के टाइड व अनटाइड फंड में अवशेष धनराशि से विकास कार्य कराये जाये और कार्यों के लिए सभासदों से प्रस्ताव ले लिए जाएं तथा ऐसे प्रस्ताव लिए जाएं जो अन्य किसी योजना से आच्छादित न हो व वार्म व्हाइट लाइटें लगवाई जाएं तथा प्रतिष्ठानों का एक सर्वे करा लिया जाये तथा सर्वे के अनुसार कूड़ा गाड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये, संसाधनों में वृद्धि की जाये। कचरा निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाये।

उन्होने कहा कि नगर पालिका हरदोई क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड के लिए कम से कम एक फॉगिंग मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। अमृत-2 के अंतर्गत कार्यों को तेजी से कराया जाये। सभी नगर निकायों में जीआईएस सर्वे जल्द कराया जाये। मड पम्प की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। बारिश के दौरान जल निकासी की व्यवस्था अभी से कर ली जाये। इसके लिए डिजाइन तैयार कर ली जाये। शाहाबाद व पाली नगर पंचायत में नगर सृजन योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार किये जाएं।

Also Read- Hardoi News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2025 पर जागरूकता रैली और ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन।

स्कूलों व आँगनबाड़ी केंद्रों को भी प्रस्ताव में लिया जाये। वंदन योजना के अंतर्गत कार्यों को तेजी से कराया जाए। पात्र निकायों की ओर से वैश्विक नगरोदय के प्रस्ताव भेजे जाएं। नगर निकायों के आय के स्रोत बढ़ाये जाएं। निकायों में स्थित तालाबों की नीलामी का कार्य जल्द कराया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow