Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नेडा व विद्युत विभाग की समीक्षा, पीएम सूर्यघर योजना में प्रगति लाने के निर्देश। 

जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लायी जाये। विद्युत विभाग स्मार्ट मीटरों का कन्फीगुरेशन जल्द कराना...

Jun 20, 2025 - 16:43
92 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नेडा व विद्युत विभाग की समीक्षा, पीएम सूर्यघर योजना में प्रगति लाने के निर्देश। 
Hardoi News: विगत दिवस विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में नेडा व विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लायी जाये। विद्युत विभाग स्मार्ट मीटरों का कन्फीगुरेशन जल्द कराना सुनिश्चित करे। वेंडर पीएम सूर्यघर योजना में आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करें। 

आमजन को योजना से लाभान्वित करने के लिए बैकों से समन्वय स्थापित किया जाये। लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने का गंभीरता से प्रयास किये जाएं। बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी फोन अवश्य उठायें। विद्युत फॉल्ट को तत्काल चिन्हित कर ठीक कराया जाये। जेई व लाइनमैन अपने व्यवहार को विनम्र रखें। सबसे अधिक लाइन लॉस व एटीएमसी लॉस वाले विद्युत केंद्रों की सूची तैयार की जाये। बिल सुधार, रीडिंग सुधार आदि के लिए कैम्प लगवाए जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi News: युवाओं को रोजगार सृजन में मदद करेंगे- हर्षवर्धन 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow