Roorkee : भगवानपुर में कोहरे से बचाव के लिए पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का विशेष जोर
इस अभियान के तहत काली नदी चौकी पर रिफ्लेक्टर टेप अभियान भी चलाया गया। रुड़की के टीआई ने कहा कि रात का सफर तभी सुरक्षित होगा जब ट्रॉली पर लाइटिंग और रिफ्लेक्ट
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर काली नदी चौकी पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच के साथ-साथ कोहरे में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
चेकिंग पॉइंट पर पुलिसकर्मी बॉडी प्रोटेक्टर और ऑटोमैटिक असलहों से लैस होकर पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। बीडीएस डॉग स्क्वायड टीम की मदद से वाहनों और संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच की जा रही है। थाना प्रभारी नेगी ने बताया कि एसएसपी का संदेश है कि कोहरे में सावधानी ही सुरक्षा है। इसलिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगाना अनिवार्य है।
इस अभियान के तहत काली नदी चौकी पर रिफ्लेक्टर टेप अभियान भी चलाया गया। रुड़की के टीआई ने कहा कि रात का सफर तभी सुरक्षित होगा जब ट्रॉली पर लाइटिंग और रिफ्लेक्टर हों। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। गन्ना किसानों को भी इस पहल से जागरूक किया जा रहा है और वे सहयोग कर रहे हैं।
हरिद्वार पुलिस का संदेश है कि दिखोगे तभी बचोगे। कोहरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाना जोखिम भरा है, इसलिए सुरक्षा उपाय अपनाना जरूरी है।
अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी, प्रभारी यातायात राजेंद्र नाथ सुनील, टीएसआई संतोष सेमवाल, एसआई गगन मेठाणी, एओयू नी चंद्रमोहन, एओयू अपार, एओयू नी हुकम सिंह, एओयू नी बलाराम जोशी, हेड कांस्टेबल गितम, हेड कांस्टेबल विपिन शर्मा, हेड कांस्टेबल ललित यादव, कांस्टेबल प्यारे लाल जोशी, कांस्टेबल अरविंद तोमर, कांस्टेबल उबेद उल्ला आदि मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : जनसुनवाई और अभियानों में लापरवाही पर कोतवाली देहात इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, एसपी की सख्ती से मचा हड़कंप
What's Your Reaction?











