लखनऊ में 26 से 28 अगस्त तक होगा ‘रोज़गार महाकुंभ 2025’, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन। 

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग के नेतृत्व में तथा द इकोनॉमिक टाइम्स के सहयोग से बीसीएस कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित ‘रोज़गार महाकुंभ 2025’ प्रदेश को

By INA News Desk
Aug 25, 2025 - 19:38
658 Views
लखनऊ में 26 से 28 अगस्त तक होगा ‘रोज़गार महाकुंभ 2025’, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन। 
लखनऊ में 26 से 28 अगस्त तक होगा ‘रोज़गार महाकुंभ 2025’, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन। 
  • उत्तर प्रदेश बनेगा रोजगार और कौशल उत्कृष्टता का केंद्र
  • 50,000 से अधिक नौकरियों और 15,000 अंतरराष्ट्रीय अवसरों का संगम
    स्टार्टअप्स
  • रोजगार एवं कौशल प्रदर्शनी, एआई प्रशिक्षण और राष्ट्रीय सम्मेलन होंगे मुख्य आकर्षण-प्रमुख सचिव

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग के नेतृत्व में तथा द इकोनॉमिक टाइम्स के सहयोग से बीसीएस कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित ‘रोज़गार महाकुंभ 2025’ प्रदेश को रोजगार और कौशल उत्कृष्टता का केंद्र बनाने की ऐतिहासिक पहल है। यह महाकुंभ 26 से 28 अगस्त 2025 तक राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर एवं राज्यमंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी श्रम एवं सेवायोजन विभाग भी भाग लेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डॉ एम0के0एस0 सुन्दरम् ने बताया कि इस भव्य आयोजन में वैश्विक नियोक्ता, उद्योग जगत के नेता, नीति निर्माता और नौकरी चाहने वाले एक ही छत के नीचे आएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण रोजगार सृजन, कौशल विकास को प्रोत्साहन तथा आर्थिक विकास को नई गति देना है।

उन्होंने बताया कि रोजगार महाकुंभ 2025 में 1,00,000 से अधिक पंजीकरण, 50,000$ नौकरियों के अवसर, तथा 15,000 अंतरराष्ट्रीय रिक्तियां शामिल होंगी, जिनमें संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जापान और जर्मनी में प्लेसमेंट भी होंगे। इसी तरह 35,000$ घरेलू अवसर देश की अग्रणी कंपनियों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

100 से अधिक भर्ती साझेदार इसमें भाग ले रहे हैं, जिनमें 20 अंतर्राष्ट्रीय भर्तीकर्ता भी होंगे। इस अवसर पर 10,000 से अधिक ऑफर लेटर जारी किए जाएंगे, जिनमें से 2,000 से अधिक विदेशी प्लेसमेंट के लिए होंगे।
कार्यक्रम केे विशेष आकर्षण की जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत एआई प्रशिक्षण मंडप के द्वारा उद्योग जगत के अग्रणी लोगों के सहयोग से डिजिटल कौशल और एआई-संचालित नौकरी तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

रोजगार एवं कौशल प्रदर्शनी के माध्यम से सरकारी पहलों और भविष्य के कौशल रुझानों का प्रदर्शन किया जाएगा। रोजगार एवं कौशल मिशन में राष्ट्रीय सम्मेलन द इकोनॉमिक टाइम्स के सहयोग से नीति निर्माता, कॉर्पाेरेट नेता और वैश्विक विशेषज्ञ भविष्य के रोजगार बाजार पर चर्चा करेंगे। राज्य स्टार्टअप शोकेस राज्य भर के स्टार्टअप अपने नवाचार और समाधान प्रस्तुत करेंगे। स्वरोजगार मंच द्वारा महत्वाकांक्षी उद्यमियों के लिए योजनाएं और अवसर, मुख्यमंत्री युवा स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित होंगे। एसएससी साझेदारी से 10 सेक्टर स्किल काउंसिल्स के सहयोग से लक्षित कौशल और रोजगार अवसर को बढ़ावा दिया जाएगा।

Also Read- मुख्यमंत्री योगी से मिले अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, आईएसएस मिशन की सफलता पर मिली बधाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow