Saharanpur News:सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद के नीचे मिले कुएं की जांच शुरू, टीम ने अंदर उतरकर जुटाए अहम तथ्य

कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के नीचे मिले कुएं की जांच के लिए जांच टीम मौके पर पहुंची।  टीम ने सबसे पहले कुएं का निरीक्षण

By INA News Desk
Sep 7, 2026 - 19:37
5 Views
Saharanpur News:सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद के नीचे मिले कुएं की जांच शुरू, टीम ने अंदर उतरकर जुटाए अहम तथ्य

सहारनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के नीचे मिले कुएं की जांच के लिए जांच टीम मौके पर पहुंची।  टीम ने सबसे पहले कुएं का निरीक्षण किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के साथ जांच टीम की करीब एक घंटे तक बैठक हुई। बैठक के बाद जांच टीम कुएं के अंदर उतरकर बारीकी से जांच कर रही है।

टीम द्वारा कुएं की गहराई, चौड़ाई और बनावट की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही कुएं में लगी ईंटों की भी जांच की जा रही है, ताकि उनकी उम्र और निर्माण की पुरातनता का पता लगाया जा सके। जांच टीम द्वारा कुएं से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।  अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही कुएं की वास्तविक स्थिति और उसकी पुरानगी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

Also Read- Mosque Demolition: सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान मसूद का हमला, बोले- 'मस्जिद पर नहीं, संविधान पर चला हथौड़ा'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow