Saharanpur : राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, देश के विकास में योगदान को सराहा

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिंह राणा और पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने राजीव गांधी के विचारों को आधुनिक भारत की नींव बताया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को १८ साल की उम्र में वोट देने का अधिकार दिलाना उनकी दूरगामी सोच का ही नती

May 21, 2026 - 22:47
 0  3
Saharanpur : राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, देश के विकास में योगदान को सराहा
Saharanpur : राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, देश के विकास में योगदान को सराहा

सहारनपुर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ३५वीं पुण्यतिथि के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें आदरपूर्वक याद किया।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिंह राणा और पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने राजीव गांधी के विचारों को आधुनिक भारत की नींव बताया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को १८ साल की उम्र में वोट देने का अधिकार दिलाना उनकी दूरगामी सोच का ही नतीजा था, जिसने देश की राजनीति में युवाओं की भागीदारी को मजबूत किया। नेताओं ने आगे कहा कि देश में कंप्यूटर क्रांति और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) को बढ़ावा देकर उन्होंने भारतीय युवाओं को पूरी दुनिया में एक नई और मजबूत पहचान दिलाई।

श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल ने उन्हें शांति का दूत बताया, वहीं जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के विभिन्न हिस्सों में शांति समझौते कराकर आंतरिक मजबूती प्रदान की। वरिष्ठ नेता चंद्रजीत सिंह निक्कू ने पंजाब में अमन-चैन बहाल करने के उनके प्रयासों को याद किया और जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने श्रीलंका में शांति स्थापित करने के लिए किए गए उनके कार्यों का जिक्र किया। इस कार्यक्रम में काजी शौकत हुसैन, आरिफ खान, वरुण शर्मा, अक्षय कुमार चौधरी, इमरान कुरैशी, मुनेश सहगल, अनुज शर्मा, कुणाल शांडिल्य, अमरदीप जैन, मनोज आर्य, बिट्टू चौधरी, गालिब चौधरी और प्रभजीत सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Saharanpur : प्रस्तावित गन्ना नियंत्रण आदेश से मिल मालिकों को लाभ और किसानों की अनदेखी का आरोप- भगत सिंह वर्मा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow