Saharanpur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भड़कीं भाजपा कार्यकर्ता, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के घर के बाहर दिया धरना

धरने के दौरान भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री रमा गुप्ता ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और स्थानीय सांसद इमरान मसूद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप

By INA News Desk
May 16, 2026 - 12:30
31 Views
Saharanpur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भड़कीं भाजपा कार्यकर्ता, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के घर के बाहर दिया धरना
Saharanpur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भड़कीं भाजपा कार्यकर्ता, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के घर के बाहर दिया धरना

सहारनपुर में कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाजपा महानगर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के निवास के बाहर इकट्ठा होकर भारी विरोध प्रदर्शन किया और धरना दिया।

धरने के दौरान भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री रमा गुप्ता ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और स्थानीय सांसद इमरान मसूद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में उनका सही हक दिलाने की दिशा में बड़ा कदम है, लेकिन विपक्ष इसमें लगातार अड़ंगा लगा रहा है। वहीं क्षेत्रीय मंत्री सरोज शर्मा ने कांग्रेस सांसद पर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष का दोहरा चरित्र अब जनता के सामने आ चुका है।

प्रदर्शन में शामिल पूर्व महानगर अध्यक्ष कुसुम अग्रवाल ने मांग की कि विपक्ष को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा और उपाध्यक्ष कंचन धवन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने "नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" के नारे लगाते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। महामंत्री सारिका गुप्ता ने कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं की सुरक्षा और तरक्की के लिए काम करती आई है, जबकि विपक्ष इस नारी शक्ति का विरोध कर रहा है जिसे देश के नागरिक कभी स्वीकार नहीं करेंगे। भाजपा नेता नंदिनी बाटला, आशा सब्बरवाल और पूजा शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि विपक्ष ने महिलाओं के हक पर राजनीति बंद नहीं की, तो पूरे राज्य में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में सोनम कश्यप, सिमरन गुंबर, शिखा कश्यप, दीप्ति, पार्षद आरती, बरखा कल्याण और नूतन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow