Saharanpur DIG Public Hearing: सहारनपुर में डीआईजी अभिषेक सिंह ने की जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
सहारनपुर परिक्षेत्र कार्यालय में डीआईजी अभिषेक सिंह ने जनसुनवाई कर विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए।
हारनपुर: शासन के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सहारनपुर परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अभिषेक सिंह ने परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों से पहुंचे फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त हुए प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए डीआईजी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए कि प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
डीआईजी अभिषेक सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक पीड़ित की बात को पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ सुनें तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस की त्वरित और न्यायसंगत कार्रवाई से ही आमजन का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होता है। इसके साथ ही शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं पर की गई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए।
What's Your Reaction?

