Saharanpur News: गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व पर निकला विशाल नगर कीर्तन

धन-धन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश गुरपर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा विशाल नगर कीर्तन

By INA News Desk
Sep 12, 2026 - 13:12
8 Views
Saharanpur News: गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व पर निकला विशाल नगर कीर्तन

सहारनपुर। धन-धन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश गुरपर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश भादों सुदी 1 संवत 1661 (सितंबर 1604) में अमृतसर साहिब में पांचवें पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी द्वारा किया गया था। पहले ग्रंथी बाबा बुड्ढा जी बने थे, तब इसे पोथी साहिब कहा जाता था।

इसमें छह गुरुओं, 15 भगतों और 11 भट्टों की बाणी दर्ज है। नगर कीर्तन गुरुद्वारा संत भागमल जी, देहरादून रोड से सुबह 7 बजे शुरू होकर घंटाघर, गुरु तेग बहादुर मार्ग, कुतुबशेर चौक, अंबाला रोड, पटेल नगर, सुभाष नगर होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पर संपन्न हुआ। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरित किया। आयोजन का संचालन प्रधान सरदार सुजसबीर सिंह, सीनियर मीत प्रधान प्रभजोत सिंह, जनरल सेक्रेटरी अमनप्रीत सिंह, गुरपर्व कनवीनर परमिंदर सिंह कोहली सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।

Also Click : Hardoi News: विकास योजनाओं की समीक्षा में डीएम अनुनय झा सख्त, खराब प्रगति पर नोटिस के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow