Saharanpur : देश के नागरिक स्वस्थ होंगे तो देश विकसित होगा- डी एम मनीष बंसल
जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम ने कहा कि देश और प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि आम लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचे। उन्होंने आईएमए द्वारा आयोजित शि
सहारनपुर के नागल स्थित जनता इंटर कॉलेज में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, जिलाधिकारी मनीष बंसल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार और आईएमए अध्यक्ष डॉ. नरेश नौसरान ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के तहत लगाए गए इस शिविर का उद्देश्य सशक्त भारत का निर्माण करना है। देश तेजी से बदल रहा है। वर्ष 2047 तक देश और प्रदेश को विकसित श्रेणी में लाना है। इसके लिए नागरिकों का स्वस्थ होना जरूरी है। किसी भी देश की धरोहर उसके नागरिक होते हैं। नागरिक स्वस्थ होंगे तो उनका तन, मन और मस्तिष्क स्वस्थ होगा। इससे देश विकसित होगा। स्वच्छता अपनानी है। पर्यावरण को स्वच्छ रखना है। तभी बीमारियों से लड़ा जा सकता है। सरकार का लक्ष्य है कि देश से टीबी जैसी बीमारी का खात्मा हो।
जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम ने कहा कि देश और प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि आम लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचे। उन्होंने आईएमए द्वारा आयोजित शिविर के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार और आईएमए अध्यक्ष डॉ. नरेश नौसरान ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष बंसल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार को आईएमए पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. नरेश नौसरान, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. विनीता मल्होत्रा, डॉ. राहुल सिंह, आरडी मित्तल, डॉ. विकास तोमर, डॉ. निर्पेक्ष त्यागी, डॉ. उत्कर्ष नौसरान, डॉ. अमरजीत पोपली, शुभ्रा नौसरान, रश्मि बंसल, डॉ. खलीलुल्लाह खान, डॉ. एजाज अहमद, डॉ. नोनीता चंद्रा, डॉ. अनुज पंवार, डॉ. शशिकांत सैनी, अनुपम मलिक आदि ने 2487 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्हें उचित परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इनमें 981 पुरुष, 1310 महिलाएं और 196 बच्चे शामिल थे।
इस मौके पर मुख्य रूप से एसीएमओ कपिल देव, डॉ. कुनाल जैन, ब्रजेश कुमार, शिवांका गौड़, सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन कुमार, डॉ. विकासपाल, डॉ. ईशा जैन, कमल सिंह राणा, जुगल किशोर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र चौधरी, चौधरी राजवीर सिंह, चौधरी विनय कुमार, महेंद्र नौसरान, पपिन चौधरी, बिरमपाल प्रधान, ईशांत चौधरी, रजनीश नौसरान आदि कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
What's Your Reaction?









